नवगछिया : भारतीय जनता पार्टी नवगछिया के द्वारा भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी के जन्मदिवस नवगछिया संगठन जिला में जिला अध्यक्ष विनोद कुमार मंडल एवं सभी प्रखंडों में प्रखंड अध्यक्ष के नेतृत्व में सुशासन दिवस के रूप में आयोजित की जाएगी.
जन्मदिवस के अवसर पर 24, 25 एवं 26 दिसंबर 2019 को निम्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. जिसमें रक्तदान शिविर युवा मोर्चा के द्वारा भाजपा कार्यालय नवगछिया 25 दिसंबर को आयोजित की जाएगी. वहीं जिला एवं मंडल केंद्र पर स्वच्छता अभियान जिला केंद्र एवं सभी शक्ति केंद्रों पर पुष्पांजलि कार्यक्रम एवं केंद्र प्रायोजित योजनाओं पर चर्चा और फल एवं कंबल वितरण कार्यक्रम एवं काव्यांजलि कार्यक्रम आयोजित की जाएगी.
सुशासन दिवस के कार्यक्रम प्रभारी मुकेश राणा ने बताया कि रक्तदान शिविर एवं अन्य कार्यक्रमों की सफलता के लिए जिला अध्यक्ष विनोद कुमार मंडल, भाजयुमो अध्यक्ष अजय कुशवाहा, पूर्व नगर अध्यक्ष नरेश प्रसाद साह, गोपालपुर प्रखंड अध्यक्ष पंकज शर्मा ने कार्यकर्ताओं के साथ पार्टी कार्यालय में कार्य योजना तैयार की समीक्षा की.


