नवगछिया – राज्य ओपन ताइक्वांडो प्रतियोगिता में जिला ताइक्वांडो टीम ने तीन पदक जीता है. बिहार ताइक्वांडो संघ के तत्वावधान में बिहार राज्य ओपन ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन पटना में दिनांक 21-22 दिसम्बर को हुआ था. इस प्रतियोगिता में रविरंजन ने स्वर्ण पदक प्रिस कुमार ने रजत पदक एवं कुणाल कुमार ने काँस्य जीत कर जिले का नाम रौशन किया है.

Whatsapp group Join

पदक जीतने पर जिला ताइक्वांडो संघ के अध्यक्ष आर पी राकेश, महासचिव घनश्याम प्रसाद अंतरराष्ट्रिय ताइक्वांडो खिलाड़ी जेम्स कोच मो नाजिम, विकास चौरसिया सेवार्थ के डाँ अनंत विक्रम पंकज भारती, खेल संघ के अध्यक्ष राम देव प्रसाद यादव अशोक सिंह अखिलेश पाण्डेय कैरम संघ के सचिव संजय सिंह आदि ने खिलाड़ियों को बनाई दी एवं उज्जवल भविष्य की कामना की. इस प्रतियोगिता में भागलपुर जिला ताइक्वांडो टीम के पाँच खिलाड़ियों ने भाग लिया था.

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *