नवगछिया – अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इकाई नवगछिया के द्वारा गोट खरीक के प्राथमिक विद्यालय के मैदान में आयोजित दो दिवसीय बॉलीबॉल टूर्नामेंट के आज दूसरे दिन तीन मैच हुए जिसने दो मैच सेमीफाइनल और गौरीपुर ए टीम एवम् गौरीपुर बी टीम के बीच फाइनल मुकाबला हुआ. जिसमें गौरीपुर ए टीम ने जीत हासिल किया.

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला परिषद कुमकुम देवी, बीजेपी जिलाध्यक्ष विनोद कुमार मंडल, जिला परिषद प्रतिनिधि गगन चौधरी, प्रखंड अध्यक्ष आलोक शर्मा, अभाविप के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुमित कुमार यादव,पंकज कुमार, संतोष मेहता मौजूद रहे. सभी अतिथियों ने खिलाड़ियों को कप और मेडल देकर सम्मानित किए.

कॉमेंटेटर की भूमिका में दीपक कुमार सिंह और मैच रेफरी राजा कुमार और अंकुर कुमार थे,वहीं कार्यक्रम में अभाविप के अनुज चौरसिया, पंकज कुमार, सुजीत सिंह चौहान, साजन कुमार, सौरव कुमार, अरविंद कुमार,भूषण कुमार, मुरारी कुमार मौजूद रहे.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *