नवगछिया नगर पंचायत में सोमवार को पार्षदों की बैठक हुई। इसमें नगर पंचायत में नई सफाई व्यवस्था पर विमर्श किया गया। साथ ही संवेदकों को निर्देश दिया गया कि नाला की सफाई अब तीन शिफ्टों करायी जायेगी। सफाई कर्मियों से नाला की उड़ाही भी करायी जाए।

Whatsapp group Join

बैठक में मुख्यमंत्री हर घर नल जल योजना पर भी चर्चा की गयी। शहर के वार्ड नंबर 12, 18 और 19 में पानी टंकी के लिए सरकारी भूमि खाली नहीं रहने के कारण टेंडर में होने वाली परेशानी पर विमर्श किया गया।

बैठक में कार्यपालक पदाधिकारी संजीव कुमार सुमन, नगर उपाध्यक्ष अभिषेक रमन उर्फ टीएन यादव, नगर अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रेमसागर यादव, पार्षद संजीव कुमार, प्रमोद यादव, दीपक भगत, चम्पा कुमारी, गीता देवी, मनोरमा देवी सहित अन्य पार्षद उपस्थित थे।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *