नवगछिया – मंगलवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के नवगछिया ईकाई के द्वारा केंद्र सरकार के द्वारा लागू किए जाने वाले नागरिक संशोधन कानून के समर्थन में एक विशाल रैली छात्र नेता अनुज चौरसिया के नेतृत्व में निकाली गई विशाल रैली में विधार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं के अलावे नवगछिया के विभिन्न संगठनों ने हिस्सा लिया.

समर्थन रैली नवगछिया स्टेशन गोलंबर से नवगछिया बाजार भ्रमण करते हुए प्रोफेसर कालोनी गौशाला रोड होते हुए नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल तक गई जहां से समर्थन रैली पुनः बाजार होते हुए नवगछिया स्टेशन गोलंबर पहुंची समर्थन रैली में छात्र भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारे लगा रहे थे. पर अभाविप के अनुज चौरसिया ने बताया कि देश के हित में केन्द्र सरकार की यह सहारणीय फैसला है.

इस तरह के भारत के किसी भी नागरिक को परेशानी नहीं होगी. हम सभी समाज के लोगों को अपने समाज में शांति व्यवस्था बनाए रखने की जरूरत है. पर जिला कार्यवाह मुकुल जी ने उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं से कहा कि हम सभी को समाज के लोगों को नागरिकता संशोधन कानून के बारे में विस्तार से जानकारी दे और समाज में शांति व्यवस्था बनाए. पर उपस्थित थे अभाविप के पुर्व कार्यकर्ता एवं वर्तमान भाजयुमो जिलाध्यक्ष अजय जी, मुकेश राणा, सुजित सिंह, रवि कुमार, दीपक, राहुल शर्मा, गौरव कुमार, सुभम कुमार, छात्र संघ अध्यक्ष सौरभ, जिला संयोजक प्रहलाद यादव, जिला कार्यवाह मुकुल, नगर कार्यवाह देव जी नगर सह कार्यवाह गौरव कुमार, नगर शारीरिक प्रमुख गोतम, नगर विस्तारक कनिष्क जी, अभाविप के कालेज उपाध्यक्ष कोमल राज, अंशु कुमारी, मुस्कान जुली कुमारी, पंकज कुमार भारती, श्रीधर महाराज, चिंकु, नगर अध्यक्ष कौशल जायसवाल, रमेश राय, गोविंद कुमार सैकड़ों राष्ट्र हित के लिए समर्पित कार्यकर्ता मौजूद थे

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *