नारायणपुर : प्रखंड के मध्य विद्यालय यादव टोला बिरबन्ना में पूर्व निर्धारित तिथि के अनुसार मंगलवार को ग्रामीणों ने विद्यालय के प्रवेश गेट पर ताला लगा कर विद्यालय प्रसाशन के खिलाफ़ नारेबाजी किया. ग्रामीण संतोष यादव ने बताया कि पूर्व में स्कूल की प्रधानाध्यापिका कंचना कुमारी के बारे में शिकायत किया गया था जिसपर बीइओ राधेकृष्ण प्रसाद सिंह ने विद्यालय में जांचकर आवश्यक निर्देश दिया था लेकिन निर्देश के अनुसार सुधार नहीं हुआ.

इस पर ग्रामीणों ने विद्यालय में तालाबंदी के लिये बीइओ को आवेदन दिया. ग्रामीण प्रभाष, उदय,लुखो देवी, गीता देवी, सुंदरी देवी, सीमा देवी, जानकी देवी, सरिता देवी कहती है कि स्कूल की प्रधान ने मनमानी करके एमडीएम बंद रखा है. सरकारी राशि का दुरुपयोग की है. पानी के लिये चापाकल नहीं है.

वर्ष 2018-19 का कुछ छात्रों का पोशाक, छात्रवृत्ति नहीं मिला है. खानापूर्ति के नाम पर ग्यारह हजार में एक गोदरेज खरीदकर दिखा दिया गया है. इस बारे में बीडीओ अजय प्रकाश राय ने कहा की तालाबंदी की सूचना है इसकी जाँच करके रिपोर्ट देने के लिये बीइओ को निर्देश दिया गया है

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *