नवगछिया : नवगछिया की सड़कों पर आए दिन लूट की घटना हो रही है. आए दिन आपरधी नवगछिया की सड़कों पर वाहन चालकों के साथ लूट की घटना को अंजाम देकर फरार हो जा रहे हैं. हाल ही में 15 दिसंबर को बेख़ौफ अपराधियों ने रंगरा थाना क्षेत्र के भवानीपुर में अपराधियो ने ट्रक चालक के साथ मारपीट कर मोबाइल व नगदी लूट की घटना को अंजाम दिया था. इस दौरान अपराधियों ने ट्रक को भी क्षतिग्रस्त कर दिया था. इसके बाद चार दिन पूर्व भी 24 दिसंबर को नवगछिया थाना क्षेत्र के जीरोमाइल के पास भी अपराधियों ने ट्रक चालक से मारपीट कर 35 हजार रुपये की लूट की थी. 24 दिसंबर को ही भागलपुर से नवगछिया आने के क्रम में थाना क्षेत्र के 14 नवर सड़क पर लक्ष्मीपुर मोड़ के पास बाइक सवार से अपराधियों ने लूट की घटना को अंजाम दिया था.

Whatsapp group Join

इससे पहले इसी वर्ष नवगछिया टॉल प्लाजा से आगे दिन दिन दहारें हथियारबंद अपराधियों ने फाइनांस कंपनी के कर्मी को गोली मारकर एक लाख से अधिक राशि की लूट की थी. इससे पूर्व वहीं पर बिहपुर रजिस्ट्री ऑफिस से लौट रहे मुंशी से अपराधियों ने एक लाख नगदी सहित दस्तावेज लूट लिए थे. वहीं सात दिसंबर को बिहपुर थाना क्षेत्र के बिहपुर बाजार से अपराधियों ने मोटरसाइकिल की डिक्की से 50 हजार उड़ा लिए थे. बीते माह इस्माईलपुर थाना क्षेत्र से हथियार बंद अपराधियों ने 90 हजार रुपये की लूट की घटना को अंजाम दिया था. इस तरफ की कई घटनाएं अपराधियों द्वारा दी गई. लेकिन इन आपराधिक घटनाओं को अंजाम देने वाले अपराधियों को पुलिस सफल नहीं हो पाई है.

लूट जैसे जघन्य अपराधिक घटना को अंजाम देने वाले अपराधी बेखौफ होकर छुट्टा घूम रहे हैं. लूट की घटना को अंजाम देने वाले अपराधियों पर अंकुश लगाने में पुलिस विफल साबित हो रही है. नवगछिया एसपी निधि रानी ने कहा कि लूट की घटना को लेकर थानाध्यक्षों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया है. सड़को पर संघन गश्ती करने एवं सड़को पर संदिग्ध गतिविधि करने वाले के विरुद्ध कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है. जाम के दौरान कुछ युवक लाठी डंडे का भय दिखा कर ट्रक चालकों के साथ इस तरह की घटना को अंजाम देते हैं. इसको लेकर थानाध्यक्ष को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया है.

टॉल प्लाजा पर वर्ष 2016 में भी अपराधियों ने की थी गोलीबारी

नवगछिया टॉल प्लाजा पर तीन वर्ष पूर्व भी अपराधियों द्वारा गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया गया था. वर्ष 2016 में टॉल प्लाजा पर लूट की घटना को अंजाम देने की मंशा से आए पांच छह की संख्या में अपराधियों ने गोलीबारी की थी. इस दौरान अपराधियों ने टॉल प्लाजा पर 20 चक्र गोली फायरिंग किया था. अपराधियों के गोलीबारी की घटना के बाद वहां पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई थी. लेकिन इन दिनों टॉल प्लाजा के पास पुलिस नहीं रहने से अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया.

घटना के बाद टॉल प्लाजा के ठेका कंपनी रणछोर इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड ने कहा कि टॉल प्लाजा की राशि भारत सरकार को जाती है. रणछोर इलेक्ट्रॉनिक्स प्राइवेट लिमिटेड को राशि कलेक्ट करने की जिम्मेदारी दी गई है. रणछोर इलेक्ट्रॉनिक्स प्राईवेट लिमिटेड को दी गई क्षति भारत सरकार की है. उन्होंने इस आधार पर टॉल प्लाजा पर सुरक्षा व्यवस्था मुहैया कराने की मांग किया है. साथ ही उन्होंने लूट की घटना में शामिल अपराधियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है.

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *