नवगछिया  : नवगछिया मॉडल स्टेशन स्थित डीआरएम कैंप कार्यालय में मंगलवार को सोनपुर मंडल के डीआरएम के निर्देश पर आईओडब्लू रामशरीथ की अध्यक्षता में नवगछिया स्टेशन सलाहकार समिति की बैठक संपन्न हुई. बैठक में सलाहकार समिति के सभी सदस्य व स्टेशन के सभी विभाग के पदाधिकारी मौजूद थे. इस बैठक में यात्री सुविधा एवं स्टेशन पर की कमियों को दूर करने को लेकर विचार विमर्श किया गया एवं सलाहकार समिति के द्वारा समस्याओं पर प्रकाश डाला गया.

दौरान समिति के सदस्यों ने कटिहार बरौनी रेल खंड के बीच पैसेंजर ट्रेन बढ़ाए जाने का प्रस्ताव दिया. इसके अलावे सलाहकार समिति के सदस्य सह आजाद हिंदू मोर्चा के अध्यक्ष राजेंद्र यादव ने नवगछिया स्टेशन रोड को अतिक्रमण मुक्त किए जाने, स्टेशन से पश्चिम एवं रसलपुर ढाला के बीच रोड ओवरब्रिज का निर्माण कराए जाने, नवगछिया आदर्श थाना के पास बन रहे रोड ओवरब्रिज के कार्य को अविलंब पूरा किए जाने, स्टेशन के प्लेटफार्म पर दो फुट ओवरब्रिज का निर्माण किए जाने, नया टोला के तरफ प्लेटफॉर्म बनाए जाने रेड पॉइंट माल गोदाम से में काम करने वाले मजदूरों के लिए उपकरण व ड्रेस उपलब्ध कराए जाने, रेल क्षेत्र में चल रहे निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर जाकर उसमें सुधार किए जाने सहित अन्य मांगों को रखा.

इस मौके पर आईओडब्ल्यू रामशरीथ ने कहा कि बैठक में मुख्य रूप से अतिक्रमण की समस्या को रखा गया और यात्री सुविधाओं से संबंधित बातें रखी गई. समिति के सदस्यों द्वारा दिए गए प्रस्ताव पर क्रमबद्ध अमल भी होगा. बैठक में सलाहकार समिति के सदस्य पवन कुमार सर्राफ, अजय कुमार रूंगटा, दयाराम चौधरी, राजेन्द्र यादव सहित नवगछिया स्टेशन अधीक्षक एन के तिवारी, डीसीआई अमीर शाह, रामबालक यादव, अनिल कुमार सहित अन्य मौजूद थे.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *