लायन्स क्लब ऑफ नवगछिया टॉउन द्वारा आयोजित नवबर्ष मिलन समारोह “बीते बर्ष की उपलब्धियों के साथ नई आशाओं की ओर” -2020 का आयोजन कल रात्रि 9 बजे मारवाड़ी विवाह भवन में आयोजित किया गया।जिसकी अध्यक्षता लायन श्री पवन कुमार सर्राफ जी के द्वारा की गईं।इस कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि सुश्री निधि रानीं(पुलिस अधीक्षक) पुलिस जिला नवगछिया एवं श्री मति दिलमणि मिश्रा(महिला आयोग,अध्यक्ष)बिहार प्रान्त एवं लायन्स क्लब की महिला सदस्यों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।

पुलिस अधीक्षक निधि रानी ने अपने सम्बोधन में लायन्स क्लब द्वारा जाति के भेदभाव से उठकर सभी समाज के प्रति एक समान व्यवहार और सबों की जरूरत को ध्यान में रखकर किये जाने वाले कार्य हेतु क्लब की प्रशंसा की,साथ ही समाज के हर तबके को एक सुंदर आपसी सोहार्दपूर्ण माहौल में एक सुंदर नवगछिया के निर्माण पर सबों को बधाई दी और यह भाईचारा यूं ही सलामत रहे इसके लिए सबों से अपील की।

तद्पश्चात गजल एवं संगीत के समागम का दौर चला।जिसका लायन्स सदस्यों ने सबों के साथ परिवार सहित खूब आनंद उठाया।अंत मे नवबर्ष 2020 के आगमन पर माननीय पुलिस अधीक्षक द्वारा केक काट कर सभी को शुभकामनाएं प्रदान कर आयोजन को सेलिब्रेट किया गया। कार्यक्रम के अंत मे अध्यक्ष लायन शिव कुमार पंसारी द्वारा धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *