नवगछिया| कटिहार बरौनी रेलखंड के नवगछिया रेलवे स्टेशन पर बुधवार की देर रात कैपिटल एक्सप्रेस के जेनरल बोगी से लावारिस अवस्था में 750 एमएल के 18 बोतल विदेशी शराब जीआरपी ने बरामद किया है।
जीआरपी थाना अध्यक्ष शत्रुघ्न प्रसाद ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर जेनरल बोगी में जांच की गई। जिसमें एक बैग लावारिस अवस्था में पड़ा हुआ पाया गया। जिसके बाद बैग का जांच की गई तो उससे 18 बोतल विदेशी शराब बरामद किया गया।



