नवगछिया। नवगछिया तेतरी जीरोमाइल स्थित जैन फर्टिलाइजर एजेंसी भागलपुर के गोदाम से गुरुवार की रात चोरों ने चार सौ बोरा डीएपी खाद की चोरी कर ली है। चोरों ने गोदाम का शटर तोड़ कर चोरी की घटना को अंजाम दिया है। घटना के संदर्भ में जैन फर्टिलाइजर एजेंसी भागलपुर के संचालक हरिओम शंकर सहाय ने नवगछिया थाना में अज्ञात चोरों के विरुद्ध चोरी की प्राथमिकी दर्ज कराई है।

📲 Download Naugachia News App

Total Downloads: 571

दिए आवेदन में उन्होंने लिखा है कि गुरुवार की रात गोदाम का ताला बंद कर कर्मचारी घर चले गए। इसी बीच चोरों ने गोदाम का शटर तोड़कर ट्रैक्टर को अंदर ले गए और करीब गोदाम में रखे पीपीएल डीएपी खाद की 400 बोरे उड़ा लिए।

नवगछिया थानाध्यक्ष राजकपूर कुशवाहा ने कहा कि मामले की प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस जल्द ही इस घटना में शामिल चोरों को गिरफ्तार करेगी।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *