नवगछिया- रंगरा थाना क्षेत्र के सहौरा गांव में बुधवार की देर रात्रि आग लगने से 5 घर जलकर राख हो गए. इसके फलस्वरूप लोगों के खाने पीने की वस्तुएंड, कपड़े, अनाज, टीवी, फ्रिज के अलावे अन्य कीमती सामान जलकर खाक हो गई. आगजनी में लाखों का नुकसान बताया जाता है. आग लगने के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है.
Total Downloads: 116
आगजनी में विशो यादव, सुबोध सिंह बबलू यादव, मंटू यादव एवं शंभू यादव का घर जल गया. घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया. इसके बाद लोगों ने इसकी सूचना स्थानीय मुखिया सविता देवी के माध्यम से रंगरा थाना अध्यक्ष राजकुमार सिंह एवं रंगरा अंचलाधिकारी जितेंद्र कुमार राम को दी.

सूचना के बाद गुरूवार की सुबह सीओ जितेंद्र कुमार राम एवं रंगरा पुलिस द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर घटना स्थल का मुआयना किया गया. इस बाबत पीड़ित परिवारों ने आग लगने की घटना को लेकर रंगरा थाने में प्राथमिकी के लिए आवेदन दिया है. वहीं दूसरी ओर सीओ ने कहा है कि पीड़ित परिवारों को सरकार द्वारा निर्धारित सहायता राशि दी जाएगी.

