नवगछिया- सामाजिक संस्था सेवार्थ के सक्रिय सदस्य पिन्टु सिंह ने अपने पुत्र यश कुमार के जन्मदिन पर नवगछिया रेलवे स्टेशन परिसर में भुखे एवं जरूरतमंद लोगों के लिए सेवार्थ रोटी बैंक नामक कार्यक्रम के तहत निःशुल्क भोजन का वितरण किया गया . कार्यक्रम में पुरी सब्जी और बुनिया की व्यवस्था की गई थी. इस अवसर पर ठंड को देखते हुए जरूरमंदो को कम्बल भी बाँटा गया ।
Total Downloads: 382
आयोजित इस कार्यक्रम में सेवार्थ के संयोजक सह उपाध्यक्ष पंकज कुमार भारती ने कहा कि इस तरह का आयोजन समाज के लिये एक मिशाल है. मानवता की सेवा ही सच्ची सेवा है इसमें कोई भी अपने जन्मदिन शादी सालगिरह एवं अन्य उपलक्ष्य में सहयोग कर कर सकते हैं

मौके पर समाजसेवी ,प्रवीण भगत , चन्द्र गुप्त साह,रंजीत साह,विष्णु गुप्ता ,पवन कुमार , पंकज कुमार भारती,सेवार्थ के संयुक्त सचिव पुरुषोत्तम कुमार, डीपी सिंह, धर्मेन्द्र कुमार, पिन्टु सिंह,ओमप्रकाश सिंह, आमीर साह, मनोज केजरीवाल,ताइक्वांडो संघ के सचिव घनश्याम प्रसाद , समेत अन्य लोग मौजूद थे.

