बिहपुर प्रखंड के बभनागामा बाजार स्थित एसबीआई एटीएम को गैस कटर से काटकर सोमवार की रात रुपये लूटने का प्रयास किया गया। इस दौरान बदमाशों ने एटीएम के कुछ सामान को भी तोड़ दिया, लेकिन रुपये नहीं चुरा सका। बैंक के जोनल कॉर्डिनेटर (ईपीएस) ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ थाने में आवेदन दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है।

मंगलवार सुबह लोगों ने एटीएम क्षतिग्रस्त देखकर पुलिस को सूचना दी। बिहपुर थानाध्यक्ष रंजीत कुमार दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच की। इस दौरान एटीएम रूम के बाहर झाड़ी से गैस कटर, छोटा गैस सिलेंडर, पाईप सहित अन्य सामान बरामद किया गया। एटीएम तोड़ने में असफल रहने पर बदमाशों ने बगल के होमियोपैथिक डॉक्टर सियाराम चौधरी के क्लीनिक का सामान भी तितर-बितर कर दिया।

वहां भी बदमाशों को कुछ हाथ नहीं लगा। वहीं स्टेट बैंक भागलपुर के जोनल कॉर्डिनेटर (ईपीएस) रितेश कुमार सिंह ने अज्ञात आरोपियों को नामजद करते हुए थाने में आवेदन दिया है। उसमें एटीएम को क्षतिग्रस्त कर चोरी का प्रयास करने का आरोप लगाया है।

बता दें कि तीन माह पहले भी इस एटीएम में बदमाशों ने चोरी का प्रयास किया था। उसके बाद भी सनहा के लिए आवेदन दिया गया था। लेकिन एटीएम में अब भी गार्ड तैनात नहीं है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

deneme bonusu