बिहार में ग्रामीण विकास कार्यों को गतिशील बनाने नए कर्मी बहाल किए जाएंगे। ग्रामीण विकास विभाग संविदा के आधार पर तमाम बहालियां करेगा। मुख्यत: सहायक व लिपिकीय सवंर्ग में नियुक्तियां होनी हैं।

खास बात है कि इन बहालियों में सेवानिवृत्त अफसरों को प्राथमिकता दी जाएगी। आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, सचिवालय सहायक, आशु लिपिकों की बहाली होनी है। चूंकि इन कार्यों के लिए काफी दक्षता और अनुभव की जरूरत होती है, इसलिए काम कर चुके अफसरों को चयन में वरीयता दी जाएगी। संविदा पर इन लोगों को रखा जाएगा। अधिकतम 65 वर्ष की आयु वाले कर्मी ही 31 जनवरी तक आवेदन दे सकते हैं।

दूसरी ओर विभागीय कार्यों के संचालन व जांच के लिए सेवानिवृत्त अफसरों को बहाल किया जाएगा। इन कार्यों के लिए अलग पैनल भी बनेगा, जो तीन साल तक प्रभावी रहेगा। अवर सचिव या समकक्ष पद, आईएएस, बिहार प्रशासनिक सेवा, सचिवालय सेवा के रिटायर अफसरों को संचालन पदाधिकारी के रूप में सूचीबद्ध किया जाएगा। सामान्य प्रशासन विभाग के निर्देशों के अनुरूप बहाली होगी।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

deneme bonusu