खरीक| एनएच 31 पर अंभो चौक के समीप बाइक सवार लतरा निवासी दिवाकर यादव (21) को गोली मारकर घायल करने मामले में पुलिस ने सोमवार की शाम लतरा के ही बासुकी यादव को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को सूचना मिली कि बासुकी अपने घर पर छिपा है।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 378
इसके बाद खरीक पुलिस ने छापेमारी कर उसे दबोचा। 5 जनवरी को दिवाकर अपनी भाभी को मायके छोड़ बाइक से घर लौट रहा था। इसी बीच दौरान अंभो चौक के समीप एक बाइक पर सवार तीन युवकों ने उसे गोली मारकर घायल कर दिया था।

इस मामले में उसने गोलू यादव बंदन यादव समेत एक अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कराया था। गोलू और बंदन र्ट में सरेंडर कर चुके हैं। रिमांड के दौरान दोनों ने पुलिस को इस घटना में बासुकी की भी संलिप्तता बताई थी।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

