नवगछिया की जिला पार्षद भाजपा नेत्री नंदनी सरकार पर उनके पैतृक आवास पर अज्ञात अपराधियों ने गोली चलाकर जानलेवा हमला करने का मामला प्रकाश में आया है। घटना के तुरंत बाद मौके पर पहुंची ढोलबज्जा पुलिस ने मामले की छानबीन की है।

जिला पार्षद ने कहा कि वह साहू परबत्ता में आयोजित यज्ञ में शामिल होकर अपने घर पर पहुंची थीं। उनके साथ उनके पति दिलीप जयसवाल, चालक मुन्ना मंडल भी थे। कहा कि वे लोग वाहन से उठाकर जैसे ही गेट के पास पहुंचे कि किसी अज्ञात अपराधी ने पीछे से गोली चला दी, जो उनके स्कॉर्पियो के पिछले हिस्से पर जा लगी। अंधेरा होने के कारण इस तरह की घटना को किसने अंजाम दिया उन्होंने नहीं देखा।

कहा कि अपराधियों की मंशा हत्या करने की थी। लेकिन वे बाल-बाल बच गईं। उन्होंने आशंका व्यक्त करते हुए कहा कि पिछले दिनों गांव के ही विक्रम नाम के एक युवक ने उन्हें जान मारने की धमकी दी थी, जिसकी प्राथमिकी उन्होंने ढोलबज्जा थाने में दर्ज कराई थी। लेकिन उन्होंने किसी को देखा नहीं किसने घटना को अंजाम दिया इसलिए यह पता लगाना पुलिस का काम है।

उधर, सोशल मीडिया में यह खबर आग की तरह फैल गई। एसपी निधि रानी ने साईबर सेनानी व्हाट्सएप ग्रुप पर घटना की खबर पोस्ट होने पर एसपी ने अपने नंबर से एक तस्वीर जारी कर कहा गया कि गोली नहीं चली है। बच्चों के खेलने वाले संगमरमर के टुकड़े को वाहन पर फेंका गया है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *