दियारा से मवेशियों के लिए चारा लेकर एक छोटी नाव पर सवार पांच लोग घर लौट रहे थे। इसी बीच क्षमता से अधिक लोड होने के कारण छोटी नाव गंगा नदी में डूब गई। नाव डूबने के बाद उस पर सवार चार पुरुष तैरकर बाहर िनकल गए। लेकिन एक महिला नदी में डूब गई। घटना शुक्रवार दोपहर बिहपुर प्रखंड के सोनवर्षा-रामनगर गंगा घाट के पास हुई। बताया जाता है कि गंगा में डूबी महिला सोनवर्षा निवासी शिवनंदन साह की पत्नी मीरा देवी 35 तैरना नहीं जानती है। हादसे का शिकार होने से बचे सोनवर्षा गांव के ही कन्हैया कुमार, मुन्नी कुमार, बेचो और कारे ने बताया कि हम सभी दियारा से चारा लेकर लौट रहे थे। पांच लोगों के साथ छोटी नाव पर चारा लदा होने के कारण नाव का संतुलन बिगड़ गया और वह नदी में डूब गई।
Total Downloads: 116
हम किसी तरह तैरकर बाहर निकले। हमने मीरा को भी बचाने की कोशिश की लेकिन सफल नहीं हो सके। इसके बाद उन लोगों ने इसकी सूचना ग्रामीण और महिला के परिजनों को दी। सूचना पर परिजन सहित काफी संख्या में ग्रामीण घाट पर पहुंचे आैर स्थानीय गोताखोरों की मदद से मीरा देवी की तलाश शुरू की गई। लेकिन देर शाम तक उसका पता नहीं चला। मामले की जानकारी पंचायत के मुखिया नीना रानी ने सीओ रतनलाल व थानाध्यक्ष रंजीत कुमार को दी। सूचना पर सीओ और थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और अपने स्तर से भी महिला की तलाश कराई, लेकिन उसका पता नहीं चल सका।

पति बोले-दियारा जाने से मना किया था पर नहीं मानी
गंगा में डूबी मीरी देवी के पति शिवनंदन साह ने बताया कि मैंने सुबह पत्नी को दियारा जाने से मना किया था। लेकिन वह नहीं मानी। काश वह मेरी बात मान गई होती तो ऐसा नहीं हाेता। वहीं महिला के तीनों बेटियां और बेटा का रो-रोकर बुरा हाल था। गांव के लोग उन्हें संभाल रहे थे। इधर, ग्रामीणों ने सीओ से मांग की है कि शनिवार को एसडीआरएफ की टीम बुलाकर रेसक्यू अभियान चलाया जाए। सीओ ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया है कि शनिवार को एसडीआरएफ टीम को बुलाया जाएगा।
किसी तरह तैरकर बाहर निकले। हमने मीरा को भी बचाने की कोशिश की लेकिन सफल नहीं हो सके। इसके बाद उन लोगों ने इसकी सूचना ग्रामीण और महिला के परिजनों को दी। सूचना पर परिजन सहित काफी संख्या में ग्रामीण घाट पर पहुंचे आैर स्थानीय गोताखोरों की मदद से मीरा देवी की तलाश शुरू की गई। लेकिन देर शाम तक उसका पता नहीं चला। मामले की जानकारी पंचायत के मुखिया नीना रानी ने सीओ रतनलाल व थानाध्यक्ष रंजीत कुमार को दी। सूचना पर सीओ और थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और अपने स्तर से भी महिला की तलाश कराई, लेकिन उसका पता नहीं चल सका।
मीरा देवी।

