नवगछिया| बसंत पंचमी के दिन महाशिवरात्रि कमेटी नवगछिया के तत्वाधान में गोपाल गोशाला प्रांगण स्थित जगतपति नाथ महादेव मंदिर में भगवान भोले नाथ का तिलकोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसको लेकर गाजे-बाजे के साथ बड़ी घाट ठाकुबाड़ी से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इसमें नृत्य नाटिका व शिव पार्वती की झांकी आकर्षण का केंद्र रहीं।
Total Downloads: 105
शोभायात्रा नगर भ्रमण करते हुए जगतपति नाथ महादेव मंदिर गोपाल गोशाला पहुंची। तिलकोत्सव का कार्यक्रम किया गया। उसके बाद भक्तों के बीच प्रसाद वितरण हुआ। इस कार्यक्रम में सचिव किशन कुमार साह, उपाध्यक्ष अमित कुमार, गौतम यादव, कोषाध्यक्ष अमर गुप्ता, उप कोषाध्यक्ष राजेश सर्राफ, मीडिया प्रभारी अशोक केडिया शैलेंद्र, संतोष, पंकज भगत, पंकज कुमार, पिंकू जयसवाल, अशोक सिंह, रंजन बाबा, अजीत बाबा, रणजीत कुमार

तिरो सिंह, राजेश भगत, अवधेश गुप्ता, सज्जन चौधरी, प्रवीण भगत, पंकज भारती, विष्णु साह, अरुण मावडियां, पंकज भारती, धर्मेंद्र गुप्ता, मुख्य यजमान चंदेश्वरी प्रसाद सिंह, रवि सर्राफ, गोविंद केडिया, अरुण कसेरा, वीरेंद्र सिंह, पंकज सिंह, मुन्ना भगत सहित सैकड़ों की संख्या में शिव भक्त शामिल थे।

