खरीक-बिहपुर थाना की सीमा पर स्थित कढू स्कूल के समीप मैजिक वैन से नवगछिया हिन्दुस्तान यूनीलीवर का समान विभिन्न दुकानों में बेच कर एवं बकाया रुपये की वसूली कर वापस बिहपुर के बभनगामा जा रहे व्यवसायी के कर्मी से हथियार के बल पर बदमाशों ने 70 हजार रुपये लूट लिये। चार बाइक पर सवार बदमाशों ने ओवरटेक कर इस घटना को अंजाम दिया।

घटना गुरुवार की देर शाम करीब 7:30 बजे की बताई जा रही है। वही सूचना पर पहुंची दोनों थाने की पुलिस ने जांच पड़ताल की। घटना के समीप स्कूल में सरस्वती प्रतिमा स्थापित की गई है। इस कारण उस जगह पर काफी लोगों की चहल-पहल थी। साथ ही उस जगह मौजूद यात्री शेड में भी कई लोग मौजूद थे। मौजूद लोगों ने किसी भी प्रकार की घटना होने से अनभिज्ञता जताई।

वहीं समाचार प्रेषण तक पीड़ित द्वारा थाने में आवेदन नहीं दिया गया है। पुलिस ने कहा कि आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जायेगी। इस लूट की घटना को लोग संदेह की नजर से देख रहे हैं। जानकारी के अनुसार बभनगामा के काजीटोला निवासी सिराजुल के पुत्र के पास हिन्दुस्तान यूनीलीवर की एजेंसी है। मैजिक वैन से सामान को विभिन्न जगहों पर पहुंचाता है। साथ ही दुकानदारों से बकाये रुपये की वसूली करता है। पीड़ित कर्मी ने बताया कि खरीक की तरफ से आ रही बाइक से ओवरटेक कर इस घटना को बदमाशों ने अंजाम दिया। घटना के बाद हथियार लहराते हुए कढू गांव के अंदर जाने वाली सड़क होकर फरार हो गये।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *