बिहपुर प्रखंड के रामनगर सोनवर्षा गंगा घाट पर शनिवार देर शाम बदमाशों की सूचना पर छानबीन करने पहुंची। इस दौरान पुलिस को देखकर एक बदमाश बाइक घुमाकर भागने लगा। इसी क्रम में उसकी बाइक बंद हो गयी और वह दौड़कर भाग निकला। इस दौरान उसकी कमर से एक लोडेड देसी कट्टा गिर गया।
Total Downloads: 113
पुलिस के पहुंचने पर आसपास के लोग जमा हो गये। भागने वाले बदमाश की पहचान हो गयी है। इसके बाद पुलिस ने बिना नंबर की बाइक एवं लोडेड कट्टा को जब्त कर लिया। वहीं रविवार को बिहपुर थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने बताया कि भागने वाला बदमाश सोनवर्षा का कन्हैया चौधरी है।

एएसआई रवींद्र सिंह के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है। आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड भी रहा है। पिछले वर्ष बभनगामा के लीची व्यवसायी से रंगदारी मांगने के मामले में जेल गया था। वह बदमाश चन्दन कुंवर गिरोह का सदस्य बताया जाता है।

