ढोलबज्जा : इंटरस्तरीय आदर्श उच्च विद्यालय कदवा में पढ़ने आने वाली स्कूली छात्राओं को इन दिनों वहां बाहर खड़े मनचले युवकों से काफी आहत होना पड़ रही है. डरे-सहमे छात्राएं क्लास करने आती है. ज्ञात हो कि मंगलवार को हाईस्कूल खुलते ही कुछ छात्राएं पढ़ने के लिए स्कूल पहुंची थी. इसी बीच स्मार्ट क्लास के साफ सफाई होने लगी तो कुछ छात्राएं क्लास रूम से बाहर निकली तभी स्कूल के पीछे खड़े स्थानीय निवासी भावेश ठाकुर के पुत्र ने छात्राओं को अपशब्द कहकर परेशान करने लगी.
Total Downloads: 105
जब छात्रा ने इसकी शिकायत अपने शिक्षक से करने की बात कही तो उस मनचले युवक ने भद्दी भद्दी बात बोलते हुए स्कूल के पीछे से हीं छज्जी होकर छत पर चढ़ क्लास रूम आ पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने पर उतारू हो गए. साथ में एक और युवक था. तभी शिक्षकों ने दौड़कर बीच-बचाव किया. तब तक हंगामें देख दर्जनों ग्रामीणों भी वहां पहुंच कर आरोपी युवक को कुछ देर तक पकड़ कर रखा.

उसके बाद पंचायत के जनप्रतिनिधियों के साथ कुछ गणमान्य लोगों ने कहा सुनी कर युवक को छुड़वाया. छात्राओं ने बताया कि- स्कूल परिसर से सटे दोनों तरफ दुकान लगाई गई है. जहां कुछ न कुछ लफंगे खड़े रहते हैं जो पढ़ने आने वाली छात्राओं को बार-बार कुछ-से-कुछ बोल कर टॉर्चर करने का प्रयास करते रहते हैं.
उक्त बातों की जानकारी मिलते हीं कदवा ओपी पुलिस ने मौके पर पहुंच मामले की छानबीन कर रहे थे. एएसआई दयानंद सिंह ने बताया कि- पकड़े जाने पर मनचले युवकों पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी.

