नवगछिया : नवाछिया पुलिस जिला में चल रहे पांच केंद्रों पर इंटर की परीक्षा के दूसरे दिन मंगलवार को दोनों पालियों में शांतिपूर्ण एवं कदाचार मुक्त परीक्षा संपन्न हुई. दोनों पालियों में हुई परीक्षा को लेकर प्रशासनिक स्तर से सभी परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम थे. प्रथम पाली में हुए रसायन शास्त्र विषय की परीक्षा में सभी पांचों केंद्रों पर कुल 891 परीक्षार्थियों में 888 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए. जबकि 18 परीक्षार्थी परीक्षा से अनुपस्थित रहे.

द्वितीय पाली में हुई आर बी हिंदी एवं राजनीति शास्त्र एवं अंग्रेजी विषय की परीक्षा में 2394 परीक्षार्थियों में 2347 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए. जबकि 47 परीक्षार्थी परीक्षा से अनुपस्थित रहे. परीक्षा के दौरान प्रथम पाली में नो बजे परीक्षार्थी परीक्षा केंद्रों पर पहुच गए. जहां परीक्षार्थियों की जांच के बाद परीक्षा केंद्र में प्रवेश किया. परीक्षा के दौरान एसडीओ मुकेश कुमार, एसडीपीओ प्रवेंद्र भारती, डीसीएलआर परमानंद साह केंद्रों पर चल रहे परीक्षा का जायजा ले रहे थे. बनारसी लाल सर्राफ कॉलेज में प्रथम पाली में कुल 176 परीक्षार्थी में 173 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए.

तीन परीक्षार्थी परीक्षा से अनुपस्थित रहे. द्वितीय पाली की परीक्षा में कुल 502 परीक्षार्थी में 487 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए. जबकि 15 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. बाल भारती विद्यालय में प्रथम पाली में कुल 35 परीक्षार्थी में 35 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए. द्वितीय पाली की परीक्षा में कुल 216 परीक्षार्थी में 211 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए. जबकि पांच परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. जीबी कॉलेज में प्रथम पाली में कुल 327 परीक्षार्थी में 318 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए. 09 परीक्षार्थी परीक्षा से अनुपस्थित रहे. द्वितीय पाली की परीक्षा में कुल 564 परीक्षार्थी में 552 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए.

जबकि 12 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. इंटर स्तरीय उच्च विद्यालय में प्रथम पाली में कुल 96 परीक्षार्थी में 94 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए. दो परीक्षार्थी परीक्षा से अनुपस्थित रहे। द्वितीय पाली की परीक्षा में कुल 498 परीक्षार्थी में 490 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए. जबकि 09 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. मदन अहिल्या महिला महाविद्यालय में प्रथम पाली में कुल 257 परीक्षार्थी में 253 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए. चार परीक्षार्थी परीक्षा से अनुपस्थित रहे. द्वितीय पाली की परीक्षा में कुल 614 परीक्षार्थी में 608 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए. जबकि 06 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *