नवगछिया : नवगछिया नगर पंचायत की मुख्य पार्षद के खिलाफ वार्ड पार्षदों ने अविश्वास प्रस्ताव लाया है, जिसका फैसला बुधवार को होगा। वार्ड चार की पार्षद सुनिता देवी के नेतृत्व में वार्ड पार्षदों ने मुख्य पार्षद पर अविश्वास प्रस्ताव लाया है।

वार्ड पार्षदों ने मुख्य पार्षद पर मनमानी और गबन करने का आरोप लगाते हुए नगर पंचायत कार्यालय में आवेदन दिया था। नगर पंचायत के कार्यपालक ने बुधवार को बैठक बुलाई है, जिसमें गुप्त मतदान कराया जाएगा।

मतदान में ही मुख्य पार्षद के भाग्य का फैसला होगा। नवगछिया नगर पंचायत में कुल 23 वार्ड हैं। अपनी कुर्सी बचाने के लिए मुख्य पार्षद को 12 वोट की जरूरत होगी। इससे कम वोट मिलने पर कुर्सी छीन जाएगी।

नवगछिया थाना क्षेत्र के नया टोला में अपराधियों द्वारा गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया गया है। घटना को लेकर नया टोला निवासी वार्ड 23 के वार्ड पार्षद मदन शर्मा के पुत्र नीलांबर कुमार शर्मा उर्फ शैम्पूल कुमार ने नवगछिया थाने में मामला दर्ज कराया है, जिसमें पकरा नयाटोला खादी भंडार निवासी एवं दो अज्ञात को आरोपित किया है।

आरोप है कि वह नवगछिया स्टेशन के समीप अपने बासा पर पड़ोसी रामाशीष कुमार के साथ बैठा हुआ था। उसी समय बाइक सवार तीन आरोपित आए केस उठाने की धमकी देते हुए सामने से गोली चला दी, जिसमें हम दोनों बाल-बाल बच गए। इसके बाद आरोपितों ने फिर तीन गोली फायर किया और जान से मारने की धमकी देते हुए रेलवे स्टेशन ऑटो स्टैंड की तरफ भाग निकले। नवगछिया थानाध्यक्ष राज कपूर कुशवाहा ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *