नवगछिया : नवाछिया पुलिस जिला में चल रहे पांच केंद्रों पर इंटर की परीक्षा के तीसरे दिन बुधवार को दोनों पालियों में शांतिपूर्ण एवं कदाचार मुक्त परीक्षा संपन्न हुई. दोनों पालियों में हुई परीक्षा को लेकर प्रशासनिक स्तर से सभी परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम थे. प्रथम पाली में हुए बायलॉजी विषय की परीक्षा में सभी पांचों केंद्रों पर कुल 621 परीक्षार्थियों में 606 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए. जबकि 15 परीक्षार्थी परीक्षा से अनुपस्थित रहे. द्वितीय पाली में हुई इकोनॉमिक्स एंव फाउंडेशन कोर्स की परीक्षा में 518 परीक्षार्थियों में 505 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए.
Total Downloads: 107
जबकि 13 परीक्षार्थी परीक्षा से अनुपस्थित रहे. परीक्षा के दौरान प्रथम पाली में नो बजे परीक्षार्थी परीक्षा केंद्रों पर पहुच गए. जहां परीक्षार्थियों की जांच के बाद परीक्षा केंद्र में प्रवेश किया. परीक्षा के दौरान एसडीपीओ मुकेश कुमार, एसडीपीओ प्रवेंद्र भारती, डीसीएलआर परमानंद साह केंद्रों पर चल रहे परीक्षा का जायजा ले रहे थे. बनारसी लाल सर्राफ कॉलेज में प्रथम पाली में कुल 122 परीक्षार्थी में 120 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए. दो परीक्षार्थी परीक्षा से अनुपस्थित रहे. द्वितीय पाली की परीक्षा में कुल 149 परीक्षार्थी में 143 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए.

जबकि छह परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. बाल भारती विद्यालय में प्रथम पाली में कुल 28 परीक्षार्थी में 28 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए. द्वितीय पाली की परीक्षा में कुल 29 परीक्षार्थी में 29 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए. जीबी कॉलेज में प्रथम पाली में कुल 245 परीक्षार्थी में 238 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए. सात परीक्षार्थी परीक्षा से अनुपस्थित रहे. द्वितीय पाली की परीक्षा में कुल 98 परीक्षार्थी में 94 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए. जबकि चार परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
इंटर स्तरीय उच्च विद्यालय में प्रथम पाली में कुल 75 परीक्षार्थी में 73 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए. दो परीक्षार्थी परीक्षा से अनुपस्थित रहे. द्वितीय पाली की परीक्षा में कुल 113 परीक्षार्थी में 111 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए. जबकि दो परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. मदन अहिल्या महिला महाविद्यालय में प्रथम पाली में कुल 151 परीक्षार्थी में 147 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए. चार परीक्षार्थी परीक्षा से अनुपस्थित रहे. द्वितीय पाली की परीक्षा में कुल 129 परीक्षार्थी में 128 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए. जबकि एक परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे.

