गंगा व कोसी के बीच स्थित अंग प्रदेश के गौरव के नाम से विख्यात प्रखंड के मडवा गांव के बाबा ब्रजलेश्वरनाथ धाम में माघी पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान कर बाबा जल अर्पित किया । श्रद्धालु रविवार की अहले सुबह से महादेव , मां पार्वती , मां काली , भगवान विश्वकर्मा , बजरंग बाबा , ठाकुर जी एवं नन्दी महराज को जल अर्पित कर मंगलकमान किया ।
Total Downloads: 105
इस दौरान पूरा मंदिर परिसर हर-हर महादेव , ॐ नमः शिवाय के जयकारों से गूंजता रहा ।वहीं रामजानकी ठाकुरवाडी के महंत राजेंद्र दास जी महराज ने बताया की माघी पूर्णिमा पर गंगा स्नान कर दान पुण्य का बहुत हा महत्व हैं । माघी पूर्णिमा पर देवता भी गंगा स्नान करते हैं ।

उधर माघी पूर्णिमा के अवसर पर नन्हकार गंगा घाट , बोचाही गंगा एवं रामनगर सोनबर्षा गंगा घाट पर मेला जैसा नजारा था । नन्हकार व बोचाही गंगा पर अखंड रामधुन चलता रहा । जिसमें स्थानीय कलाकारों द्वारा डांस प्रस्तुत किया जा रहा था । जिसका श्रद्धालुओं ने जमकर लुफ्त उठाया ।

