छोटू सिंह हत्याकांड के आरोपियों की गिरफ्तारी के गठित टास्क फोर्स संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर राजकपूर कुशवाहा ने सोमवार को छोटू हत्याकांड के आरोपी मनकेश्वर सिंह उर्फ मंटू सिंह, विजयंत सिंह, बालकेश्वर सिंह, ब्रजकिशोर सिंह का वारंट लिया। वहीं गिरफ्तारी नहीं होने की स्थिति में एक सप्ताह के भीतर सभी के घरों की कुर्की की जाएगी।

हत्याकांड से जुड़े दो आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस मंटू सिंह को पकड़ने के लिए मोबाइल लोकेशन के आधार पर छापेमारी कर रही है। अधिकांश आरोपियों का लोकेशन घटना के समय घटनास्थल पर पाया गया है। हाईप्रोफाइल मामला होने के कारण कई वरीय पदाधिकारियों की नजर भी इस हत्याकांड पर है।

डीआईजी भी इस हत्याकांड का रिव्यू कर सकते हैं। घटना को ले साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं ताकि आरोपियों को सजा दिलायी जा सके। छोटू सिंह हत्याकांड में जमीन से जुड़ा मामला होने की बात भी सामने आ रही है। इन बिंदुओं पर भी पुलिस जांच कर रही है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *