उजनी के पास खिरनाई धार में 6 फरवरी को बोरे में बंद मिली लाश की पहचान पुलिस ने थाना क्षेत्र के मनियामोर निवासी नरेश मंडल की 16 वर्षीया बेटी अंजू कुमारी के रूप में की है। नवगछिया पुलिस ने जांच के बाद मामले का खुलासा करते हुए कहा कि लड़की का गांव के ही युवक सौरभ कुमार से प्रेम प्रसंग चल रहा था।

परिजनों के विरोध के बावजूद वह युवक से शादी करना चाहती थी। इसी से नाराज परिजनों ने उसकी हत्या कर साक्ष्य छुपाने के लिए शव को बोरे में डालकर पानी में फेंक दिया था। थानाध्यक्ष राजकपूर कुशवाहा ने बताया कि अक्टूबर 2019 में लड़की युवक के साथ भागकर कुरसेला चली गई थी।

इस घटना के बाद गांव में पंचायत हुई थी। पंचायत के बाद लड़की को उसके परिजनों को सौपा गया था। लड़की की पहचान के बाद उसके माता-पिता सहित परिजन घर छोड़ कर फरार हो गए हैं। पुलिस उनकी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। थानाध्यक्ष ने कहा कि 72 घंटे बाद पुलिस शव का दाह संस्कार कर देगी। मामला ऑनर किलिंग का है। पुलिस पदाधिकारी के बयान पर पूर्व में ही थाना में हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस शव का डीएनए सेंपल रखा है। जिससे मृतक के माता-पिता के डीएनए का मिलान किया जाएगा।

2 दिसंबर 2019 से ही लापता थी अंजू

नवगछिया पुलिस ने बताया कि जांच में यह बात सामने आई है अंजू दो दिसंबर से ही गायब थी। बावजूद परिजनों ने पुलिस को किसी प्रकार की जानकारी नहीं दी थी। पुलिस का मानना है कि जिस दिन लड़की गायब हुई थी उसी दिन उसकी हत्या कर दी गई थी। बालू भरे बोरे में शव होने के कारण शव पूरी तरह से नष्ट नहीं हो पाया। शव की पहचान उसके मोबाइल से पुलिस ने की है। शुक्रवार को पोस्टमार्टम के दौरान एक मोबाइल फोन बरामद हुआ था। पुलिस की जांच में पता चला है कि मोबाइल लड़की के प्रेमी सौरभ ने दिया था। सौरभ और उसके परिजनों ने पुलिस को पूरी जानकारी दी है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *