बिहपुर : बिहपुर पुलिस ने मंगलवार की रात प्रखंड के सोनवर्षा गांव में छापेमारी कर पांच हजार रुपये के इनामी अपराधी श्रवण कुंवर उर्फ श्रवणिया को उसके भाई संतोष कुंवर के साथ गिरफ्तार कर लिया।
Total Downloads: 115
श्रवण की गिरफ्तारी से सोनवर्षा गंगा दियारे के किसानों आरै मछुआरों ने राहत की सांस ली है। बीते कुछ समय से श्रवण की आपराधिक कारगुजारियों से गंगा दियारे के किसानों और मछुआरों में भय का वातावरण व्याप्त हो गया था। थानाध्यक्ष रणजीत कुमार ने बताया कि श्रवण व संतोष सोनवर्षा में ही हुए गोलीकांड व जानलेवा हमले के मामले में नामजद थे।

जबकि श्रवण झंडापुर ओपी में रंगदारी व लूटपाट के मामले में फरार था। इस मामले में उस पर पांच हजार रुपये का ईनाम भी घोषित किया गया था। थानाध्यक्ष ने बताया कि मंगलवार की रात में ही पुलिस ने बभनगामा से सुमित सिंह को गिरफ्तार कर लिया।
सुमित पर गांव में ही एक घर में अगलगी करने का आरोप है। साथ ही पुलिस ने अमरपुर से एक वारंटी संजय दास को धर दबोचा। जिसे पुलिस अभिरक्षा में बुधवार को जेल भेज दिया गया।

