नवगछिया| थाना क्षेत्र में हुई दो अलग अलग सड़क हादसों में तीन लोग घायल हो गए हैं। इनमें दो की हालत गंभीर है। पहली दुर्घटना में समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर ढाभ निवासी मंगल महतो व विक्की कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 115
स्थानीय लोगो ने पुलिस की मदद से दोनों को इलाज के लिए नवगछिया अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया गया।

दूसरी दुर्घटना में गोपालपुर के लतरा निवासी चंदेश कुमार की पत्नी शोभा देवी घायल हो गई। जिसका इलाज अनुमंडल अस्पताल में कराया गया। महिला बाइक से गिरने से घायल हो गई थी।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

