नाजिर कार्यालय में रखे कंबल को प्रमुख चेंबर में रखने के दौरान चोरी होने से बढ़ा विवाद

गोपालपुर प्रमुख के पति मुकेश कुमार सिंह व डुमरिया चपरघट के पंचायत समिति सदस्य सुशील कुमार गुप्ता पर प्रखंड कर्मचारियों ने गाली-गलौज करने व नौकरी से निकलवाने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए डीएम, डीपीआरओ, एसडीओ, बीडीओ, गोपालपुर थाना, एससी/एसटी थाना में आवेदन दिया है।

प्रखंड के कार्यालय के नेटवर्किंग इंजीनियर प्रीतम कुमार पराशर, नाजिर अमर कुमार, कार्यपालक सहायक अखिलेश पासवान व राहुल कुमार ने संयुक्त रूप दिए आवेदन में कहा है कि बुधवार को प्रमुख पति ने नजारत कार्यालय में गरीबों के बीच वितरण के लिए रखे कंबल को प्रमुख कार्यालय में रखवाया। इस दौरान कुछ कंबल की चोरी होने पर प्रमुख पति व पंसस ने कर्मियों के साथ गाली-गलौज की। दोनों ने नौकरी से निकलवाने की धमकी भी दी।

वहीं प्रमुख प्रतिनिधि मुकेश सिंह ने बताया कि कंबल प्रमुख के चेंबर से चोरी हो रहा था। पकड़े जाने पर कर्मियों को बुलाकर डांट-डपट की गई इसी बात को लेकर वे मुझ पर बेबुनियाद आरोप लगा रहे हैं। जांच में सच्चाई सामने आ जाएगी।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *