कटिहार-बरौनी रेलखंड पर शुक्रवार को बगड़ी रेल ओवरब्रिज के पास एक युवक की ट्रेन से गिरकर मौत हो गयी। युवक का सिर फटा, दाहिना पैर एवं हाथ कट गया था। दयालपुर बहियार जा रहे किसान ने शव को देख इसकी सूचना रेल पुलिस एवं झंडापुर ओपी पुलिस को दी।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 383
ओपी क्षेत्र में होने के कारण ओपी प्रभारी पंकज कुमार ने शव को अपने कब्जे में लिया। ओपी प्रभारी ने बताया की युवक के शव का पहचान नहीं हो पायी है। शव का पोस्टमार्टम कराकर पहचान के लिए रखी गयी है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

