नारायणपुर। 14 नंबर सड़क पर भरतखंड गांव के पास एक पिकअप वैन ने पीछे से एक टेंपो में ठोकर मार दी। इस दुर्घटना में टेंपो पर सवार नारायणपुर निवासी कंचन देवी, ब्यूटी कुमारी और खुशी कुमारी गंभीर रूप से घायल हो गईं। ग्रामीणों के सहयोग से तीनों को इलाज के लिए नारायणपुर के एक निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया।

ब्यूटी की गंभीर हालत देख डॉक्टर ने उसे पूर्णिया रेफर कर दिया। इधर, सूचना पर भवानीपुर पुलिस अस्पताल पहुंची और घायलों से घटना की जानकारी ली।

घायल कंचन देवी ने बताया कि नारायणपुर से नवटोलिया काली मंदिर में पूजा करने गए थे। वहां से बेटी ने कहा कि भरतखंड ड्योढ़ी के बावन कोठरी तपन द्वार देखने चलते हैं। हम वहीं जा रहे थे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *