नवगछिया। शराब की होम डिलीवरी देने आए युवक को शहर के वमकाली मंदिर के पास पुलिस ने रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार युवक थाना क्षेत्र के पकरा निवासी पंकज पंडित है। पुलिस ने उसके पास से दो केन बीयर, दो बोतल विदेशी शराब, 3500 रुपए नगद, मोबाइल और स्कूटी बरामद किया है।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 113
थानाध्यक्ष राजकपूर कुशवाहा ने बताया कि सूचना मिली थी कि एक युवक स्कूटी से शराब की होम डिलीवरी देने जा रहा है। इसके बाद पुलिस ने यह कार्रवाई की। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार युवक स्कूटी सीट के नीचे शराब रख शहर में होम डिलीवरी करता था।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

