नवगछिया| बाजार समिति स्थित पुलिस लाइन में रविवार को बिहार पुलिस सप्ताह कार्यक्रम के तहत वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें चार टीम आजाद क्लब काजीकोराय, आदर्श युवा क्लब खैरपुर, नया टोला नवगछिया व जिला बल की टीम ने भाग लिया। उद्घाटन मैच आजाद क्लब काजीकोरैया व आदर्श युवा क्लब खैरपुर के बीच खेला गया।

इसमें आजाद क्लब काजीकोरैया ने आदर्श युवा क्लब खैरपुर व नवगछिया नया टोला की टीम को लगातार दो शून्य से पराजित कर फाइनल में जगह बनाई। जिला बल की टीम ने भी दोनों टीमों को पराजित कर फाइनल में पहुंच गई। फाइनल मुकाबले में काजीकोरैया की टीम में लगातार दो जीरो से जिला बल की टीम को पराजित कर शिल्ड पर अपना कब्जा जमा लिया।

विजेता व उपविजेता टीम को एसपी निधि रानी, एसडीपीओ प्रवेंद्र भारती ने शील्ड देकर सम्मानित किया। इस दौरान सभी खिलाड़ियों को पुलिस पदाधिकारी ने मेडल भी दिया। बेस्ट खिलाड़ी का पुरस्कार आजाद क्लब काजीकोरैया की टीम के कप्तान रोहित कुमार को मिला। निर्णायक की भूमिका बीएमपी एक के दीपक कुमार व आजाद क्लब काजीकोरैय कृष्ण कुमार ने निभाई। कमेंट्री हरिशंकर कश्यप, जयप्रकाश पंडित व मेजर विनय कुमार ने की। मौके पर नवगछिया थानाध्यक्ष राज कपूर कुशवाहा, सर्किल इंस्पेक्टर भारत भूषण, लाइनमैन विजय कुमार सहित पुलिस बल के जवान मौजूद थे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *