नारायणपुर –  कटिहार बरौनी रेलखंड के नारायणपुर रेलवे स्टेशन के पुर्वी समपार के पास  मधुरापुर निवासी मो. सुल्तान खान  की पत्नी हसीना खातुन (50) व पोता सैजान (10) का अवध असाम एक्सप्रेस ट्रेन से कटने से मौत हो गया।स्टेशन प्रबंधक रामचंद्र मंडल व जीआरपी के  सिपाही सुखदेव कुमार ने बताया कि  लगभग 1:15 बजे अप 5909 अवध असाम एक्सप्रेस ट्रेन से गंगा जहाज घाट नारायणपुर से दादी पोता गंगा  स्नान कर घर जा रही थी. ट्रेन के  चपेट में आने से हादसा हुआ है. ग्रामीण सुत्र के अनुसार मृतक  महिला के पीछे पीछे बालक आ रहा था. महिला रेलवे गुमटी फाटक गिरने के बावजूद टप गई. पीछे से बालक पटरी से फस कर गिया जिसे महिला निकालने का प्रयास करने लगी. तब तक  एक्सप्रेस ट्रेन आ गई ओर ट्रेन  से  कट गया मौके पर महिला की मौत घटनास्थल हो गया. आसपास के ग्रामीणों की मदद से बालक सैजान को निजी अस्पताल इलाज के लिए पहुंचाया. स्थिति गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए भागलपुर रेफर किया गया. जहां रास्ते में ही बालक ने  दम तोड़ दिया. इधर घटना की जानकारी मिलते ही घर में रो रो कर बुरा हाल था. परिजनों ने बताया  मृतक को चार पुत्र मो ढोलन, इलियास, मकसुल, ईन्सान व चार पुत्री में तीन पुत्री सुगनी, फरोजनी,  हरोजनी एक  पुत्री एक वषॆ पुवॆ ट्रेन में कटकर मौत हो गई थी. वहीं  जीआरपी थानाध्यक्ष बिवेकाननद प्रसाद ने बताया परिजन सब आनन-फानन में कब्रिस्तान ले जाकर मिट्टी  की रस्म पूरी कर ली. पुलिस के फेरे में नहीं पड़ने की बात कही जबकि पोस्टमार्टम कराने व रिपोर्ट दर्ज करने से परिजनों को फायदा होता.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *