कोहरे के कारण दिसंबर से फरवरी तक रद्द की गई कई ट्रेनों में तीन जोड़ी ट्रेनों का परिचालन अब शुरू होगा। रेल अफसराें ने बताया कि एक मार्च से रद्द फरक्का एक्सप्रेस, सियालदह-आनंद विहार एक्सप्रेस को चलाने का फैसला लिया है।
Total Downloads: 376
इससे भागलपुर, मुंगेर और लखीसराय जिले के यात्रियों को सहूलियत होगी। 15 दिसंबर से ही मालदा मंडल से दिल्ली के बीच चलने वाली फरक्का, सियालदह-आनंद विहार टर्मिनल साप्ताहिक एक्सप्रेस, मालदा-नई दिल्ली एक्सप्रेस को 29 फरवरी तक रद्द किया गया था। इससे रेलवे को करोड़ों का नकसान भी हुआ।

पूर्व रेलवे ने एक और होली स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। होली स्पेशल ट्रेन भागलपुर के रास्ते हावड़ा से गोखरपुर के बीच चलेगी। हावड़ा से 03031 स्पेशल ट्रेन 8 मार्च को रात 11.55 बजे चलेगी और अगले दिन रात 11 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। 03032 स्पेशल ट्रेन गोरखपुर से 10 मार्च को सुबह 4 बजे खुलेगी और अगले दिन सुबह तीन बजे हावड़ा पहुंचेगी। ट्रेन में एक सामान्य द्वितीय श्रेणी, स्लीपर क्लास और एसी बोगी हाेगी।
रेल अफसराें ने बताया कि ये हाेली स्पेशल ट्रेन हावड़ा और गोरखपुर के बीच बर्धमान, रामपुर हाट, बड़हरवा, साहिबगंज, भागलपुर, सुलतानगंज, मुंगेर, साहिबपुर कमाल, बेगूसराय, बरौनी, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, रून्नी सैदपुर, सीतामढ़ी, बैरगनिया, रक्सौल, नरकटियागंज, बाघा, सिसुआ बाजार, कप्तानगंज में दोनों दिशाओं में रुकेगी।

