विक्रमशिला सेतु पर पांच जवानों के भरोसे ट्रैफिक व्यवस्था चल रही है। नवगछिया की ओर से रोजाना 20 हजार से ज्यादा गाड़ियों की आवाजाही हो रही है। ऐसे में सेतु पर जाम लगने पर जवान हांफ रहे हैं। सेतु पर आए दिन जाम लग रहा है। कभी ट्रकों के बीच टक्कर तो कभी ओवरटेक से जाम लग रहा है। पांच वान जाम छुड़ाने कभी पाया नंबर 9 तो कभी पाया नंबर 20 पर पहुंच रहे हैं।

ऐसे में एक ओर जाम लगने पर जवानों को दूसरे स्थान पर पहुंचने में ही पसीना बहाना पड़ रहा है। नतीजा, लम्बे जाम को खुलवाने में घंटों लग रहे हैं। इसके बावजूद पुलिस-प्रशासन जवानों की संख्या नहीं बढ़ा रहा। शुक्रवार रात दो बजे सेतु पर ओवरटेक के कारण जाम लगा तो सुबह तक लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।

मांगे गए हैं 10 जवान

एक ओर जाम,दूसरी ओर सेतु पर रोशनी गायब..यह दोनों ही परेशानी आम लोगों के साथ पुलिस जवानों का सिरदर्द बढ़ा रही है। छह माह से सेतु पर कई लाइट्स खराब हैं। लेकिन इसे जिम्मेदारों ने ठीक करवाने की जहमत नहीं उठाई। ऐसे में पुल पर सुरक्षा भी ताक पर है।

यातायात टीअाेपी के सब-इंस्पेक्टर बबलू कुमार ने बताया कि तीन शिफ्ट में सेतु पर पुलिस जवान रहते हैं। एक शिफ्ट में पांच जवानों की तैनाती होती है। जवानों की कमी है, इसलिए एसएसपी से 10 जवानों की मांग की गई है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *