भागलपुर से पुणो के लिए नई साप्ताहिक ट्रेन चलेगी। इस प्रस्ताव पर रेलवे की मुहर लग गई है। इसका परिचालन भागलपुर से हर मंगलवार को होगा। मंगलवार की रात ट्रेन भागलपुर से खुलेगी और गुरुवार को पुणो पहुंचेगी। ट्रेन में सभी श्रेणी के कोच होंगे। यह जमालपुर-किऊल-पटना-दीनदयाल उपाध्याय स्टेशन होते हुए चलेगी। इसके समय और ठहराव को लेकर मंथन शुरू हो गया है। जुलाई महीने में रेलवे की नई टाइम टेबल लागू होगी। उम्मीद है कि इसमें पुणो के लिए ट्रेन के परिचालन को हरी झंडी मिलेगी।

दरअसल, 26 से 28 फरवरी को बेंगलुरु में रेलवे टाइम टेबल कमेटी की बैठक हुई। इसमें सभी जोन के परिचालन से जुड़े अधिकारी शामिल हुए। बैठक में देश में चलने वाली ट्रेनों पर चर्चा हुई। इसमें भागलपुर-पुणो के बीच नई ट्रेन को लेकर भी चर्चा हुई।

बड़ी संख्या में पूर्व बिहार के लोग रहते हैं पुणो में : इस ट्रेन के चलने से यात्रियों के अलावा छात्र-छात्रओं को भी सहूलियत होगी। पूर्व बिहार के हजारों परिवार वहां रहते हैं। इन्हें आने-जाने में काफी परेशानियों को सामना करना पड़ता है।

झारखंड के यात्रियों को भी इस ट्रेन से होगी सहूलियत

झारखंड के साहिबगंज, गोड्डा, हसंडीहा और दुमका के यात्री भी ट्रेन पकड़ने के लिए भागलपुर पहुंचते हैं। इन शहरों से सीधी ट्रेन सेवा नहीं है। ऐसे में झारखंड जिलों के यात्रियों को भी राहत होगी।

रेलवे टाइम टेबल कमेटी में भागलपुर-पुणो के बीच नई ट्रेन का प्रस्ताव आया है। इस पर अधिकारी मंथन कर रहे हैं। जुलाई से ट्रेन के चलने की उम्मीद है।
एमएस भाटिया, कार्यकारी निदेशक, कोचीन, रेलवे बोर्ड।

हावड़ा-गोरखपुर के बीच होली स्पेशल आठ को

भागलपुर : होली में यात्रियों की संभावित भीड़ को देखते हुए पूर्व रेलवे ने हावड़ा-गोरखपुर के बीच होली स्पेशल चलाने का निर्णय लिया है। हावड़ा से आठ मार्च को होली स्पेशल गोरखपुर के लिए चलेगी। वहीं, गोरखपुर से यह ट्रेन 10 मार्च को खुलेगी। हावड़ा से ट्रेन संख्या 03031 स्पेशल ट्रेन आठ की रात 11.55 बजे चलेगी और सुबह भागलपुर पहुंचेगी। यहां से खुलने के बाद रात 11 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 03032 स्पेशल ट्रेन गोरखपुर से 10 को सुबह चार बजे खुलेगी और उसी रात में भागलपुर आएगी। यहां से खुलने के बाद अगले दिन सुबह तीन बजे हावड़ा पहुंचेगी। ट्रेन में एक जनरल, स्लीपर क्लास और एसी कोच होंगे।

एक घंटे तक ट्रेनों की सफाई कार्य रही बाधित

भागलपुर : पारिश्रमिक को लेकर शनिवार की सुबह रेलवे यार्ड में ट्रेनों की सफाई करने वाले कर्मियों ने कामकाज ठप कर दिया। सफाई कर्मियों ने कहा कि उन्हें छह महीने से समय पर पारिश्रमिक नहीं मिल रहा है। 10 दिन बाद होली है, लेकिन अभी तक भुगतान नहीं किया गया है। इस बीच एजेंसी वालों ने नियमित भुगतान का आश्वासन दिया। इसके बाद सफाई कर्मी काम पर लौटे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *