नवगछिया : विक्रमशिला सेतु पर सोमवार को पूरे दिन भीषण जाम लगी रही. पुल पर जाम रहने के कारण पूरे यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा. जाम रहने के कारण लोग घंटों तक जाम में फंसे रहे। पूरे दिन पुल जैम रहने के कारण लोग बेबस नजर आए. जाम में फंसे रहने के कारण एम्बुलेंस सहित आवश्यक सेवा की वाहने जाम में फांसी हुई थी. जाम रहने के कारण भागलपुर आने जाने में लोगो को तीन से चार घंटे लग रहे थे. जाम पर नियंत्रण पाने में पुलिस पूरी तरह बोनी नजर आ रही थी.
Total Downloads: 105
पुल पर जाम लगने का कारण पुलिस द्वारा बताया गया कि अलग अलग समय पर तीन गाड़ी के खराब होने एवं वाहन चालकों द्वारा ओवर टेक किए जाने के करण लग रहा है. संध्या समय पुल पर एक ट्रैक्टर खराब हो गया था. जिसके कारण जाम लगा और देखते ही देखते जाम अनियंत्रित हो गया. जाम के दौरान ही देर रात फिर से पाया नवर पांच के पास एक ट्रक के खराब हो जाने से जाम की स्थिति और भी ज्यादा भयावह हो गई.
पुल पर ट्रक के खबर हो जाने के करण पुल पर परिचालन वनवे हो गया. वनवे परिचालन होने से लोगो को ओर भी ज्यादा परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था. पुल पर जाम की स्थिति इतनी भयावह थी कि मोटरसाइकिल को भी निकलने में दिक्कत हो रही थी.

पुल के फुटपात से होकर मोटरसाइकिल लेकर लोग निकल रहे थे. जाम रहने के करण कई यात्री को पैदल ही पुल पार करना पड़ा. परबत्ता थानाध्यक्ष रामचंद्र यादव ने कहा कि पुल पर ट्रक के खराब हो जाने के कारण जाम लगा था. वन वे कर वाहनों को निकाला जा रहा है
