खरीक | 14 नंबर सड़क पर गोटखरीक चौक के समीप एक तेज रफ्तार बाइक बेकाबू होकर सड़क किनारे खाई में गिर गई। इससे बाइक पर सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों के सहयोग से उन्हें इलाज के लिए पीएचसी लाया गया।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 377
जहां प्राथमिक उपचार के बाद तीनों की गंभीर हालत देखते हुए डॉक्टर ने उन्हें मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया। घायलों की पहचान खरीक के तुलसीपुर निवासी बुधो मलिक (18) खगड़िया जिले के परबत्ता के नया गांव निवासी शंभु मलिक (25) और पूर्णिया के बैलौरी निवासी राजकुमार (22) के रूप में हुई। सभी तुलसीपुर में अपने संबंधी के यहां मुंडन समारोह में आए थे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

