खरीक | थाना क्षेत्र के तुलसीपुर गांव निवासी खाजा सज्जाद अंसारी से बेटे को सचिवालय में नौकरी दिलाने के नाम तीन लाख 23 हजार ठगी का मामला प्रकाश में आया है। इसे लेकर पीड़ित ने गांव के ही सुमन सौरभ व राजीव ठाकुर के खिलाफ ठगी की प्राथमिकी दर्ज कराई है।

जिसमें लिखा है कि उ दोनों आरोपी ने मेरे पुत्र नौशाद आलम को सचिवालय में नौकरी दिलाने के नाम हमसे कई किस्त में तीन लाख 23 हजार रुपए लिए। जब बेटे की नौकरी नहीं हुई तो हमने उनसे रुपए वापस करने को कहा।

इस पर दोनों टालमटोल करते रहे। बाद काफी दबाव पर दोनों ने मुझे यूको बैंक के तीन लाख तेईस हजार का चेक दिया। बैंक जाने पर चेक को फर्जी बताया गया। इस संबंध में खरीक के प्रभारी थानाध्यक्ष एनएस चौहान ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *