एसडीपीओ प्रवेंद्र भारती ने मंगलवार को अपने कार्यालय में मासिक अपराध गोष्ठी की। इसमें नवगछिया पुलिस जिला के सभी थानाध्यक्ष व सर्किल के इंस्पेक्टर शामिल हुए। एसडीपीओ ने पिछले माह हुए अापराधिक घटनाओं की समीक्षा की गई। इसके अलावा वारंट कुर्की एवं कांडों के निष्पादन को लेकर थानाध्यक्ष को निर्देश दिए। होली और रामनवमी को लेकर उन्होंने थानाध्यक्षों को अपने-अपने क्षेत्र में विधि व्यवस्था के मद्देनजर निरोधात्मक कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

उन्होंने कहा कि पुलिस अपराधियों पर सीसीए की कार्रवाई करेगी। सीसीए तीन के तहत भी कार्रवाई को लेकर थानाध्यक्षों को दिशा निर्देश दिया गया। उन्होंने कहा कि ऐसे अपराधियों को चिह्नत कर उनकी सूची उपलब्ध कराएं। एसडीपीओ ने बताया कि वर्तमान में फसल कटनी का समय आ गया है। इसको लेकर पुलिस एक रणनीति के तहत दियरा में छापेमारी अभियान चलाएगी। दियरा में तीन थानों की पुलिस टीम अभियान चलाएगी।

जेल में बंद राजेश यादव को रिमांड पर लेगी पुलिस

हार्डवेयर व्यवसायी नया टोला निवासी पप्पू मंडल हत्याकांड के मुख्य आरोपी जेल में बंद राजेश यादव को पुलिस रिमांड पर लेगी। एसडीपीओ ने कहा कि पुलिस राजेश यादव से भी पूछताछ करेगी। राजेश यादव पर आरोप है कि जेल में रहते हुए उसने योजनाबद्ध तरीके से व्यवसायी की हत्या भाड़े के अपराधियों द्वारा करवा दी थी। एसडीपीओ ने बताया कि इस हत्याकांड में राजेश यादव की जो भूमिका रही है उसके पुख्ता सबूत पुलिस के पास है। इस मामले में फरार चल रहे अन्य अपराधियों को भी पुलिस जल्द गिरफ्तार करेगी।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *