कटिहार में बारसोई-कटिहार पैसेंजर यार्ड से सेंटरिंग के दौरान डीएमयू के तीन पहिये पटरी से उतर गयेl घटना गुरुवार की हैl बारसोई से कटिहार टाउन पैसेंजर प्लेटफॉर्म की ओर आ रही थीl इसी बीच ट्रेन नंबर 75 748 के बोगी नंबर 13033 के तीन पहिए पटरी से उतर गये। घटना से रेलवे विभाग में हड़कंप मच गया।
Total Downloads: 382
इस संबंध में स्टेशन प्रबंधक मनोज कुमार साह ने बताया कि आउटर से सेंटरिंग की जा रही थी इसी बीच इंजन के तीन पहिये पटरी से उतर गयेl ट्रेन के पहिये उतरने की सूचना पर कटिहार मुख्यालय में तीन सायरन बजाया गयाl इसके बाद किसी भी हादसे से निपटने वाले इमरजेंसी टीम तुरंत तैयार होकर बाहर से स्टेशन की ओर निकल पड़ीl

डीआरएम रविंद्र कुमार वर्मा के निर्देश पर कटिहार से टीम पहुंची। एक घंटे के अंदर संबंधित ट्रेन को पटरी पर लाने की कोशिश करने लगेl समाचार लिखे जाने तक ट्रेन के बोगी को पटरी पर लाने में अभियंता सफल नहीं हो पाए थे। इस कारण से बारसोई कटिहार डीएमयू पैसेंजर ट्रेन का परिचालन सुबह 10:45 बजे तक नहीं शुरू हो पाया थाl इस कारण से सनौली- कटिहार के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ाl हालांकि यह हादसा लूप लाइन में हुआ। जिसके कारण किसी भी गाड़ियों के परिचालन पर कोई असर नहीं पड़ाl

