खरीक : खरीक प्रखंड के कठेला में शिक्षक स्वाभिमान मंच के बैनर तले प्रदेश अध्यक्ष डॉ नितेश कुमार और जिला पार्षद शबाना आजमी नंदनी सरकार कुमकुम देवी व् स्थानीय प्रबुद्ध जनों की बैठक आहूत की गयी .बैठक में डॉ नितेश और सबी पार्षदों ने शिक्षकों की समस्याओं पर चर्चा किया सबों ने संयुक्त बयान जारी कर कहा क़ि शिक्षकों को समय पर वेतन नहीं मिलता है.समान कार्य के लिए समान वेतन सरकार नहीं दे रही है.शिक्षकों का स्थानांतरण नही हो रहा है.शिक्षकों की समस्याओं को लेकर शिक्षक स्वाभिमान मंच लगातार संघर्ष कर रही है. इस बाबत डॉ नितेश लगातार शिक्षकों के बीच जाकर उनके समस्याओं से रू ब रू हो रहे है और समस्याओं के समाधान की दिशा में पहल कर रहे है. पार्षदों ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा क़ि अगर सरकार शिक्षकों की उक्त समस्याओं के समाधान की दिशा में अविलम्ब पहल नहीं करेगी तो हम सभी जिला पार्षद आने वाले विधान पार्षद चुनाव में शिक्षक स्वाभिमान मंच के अध्यक्ष डॉ नितेश कुमार के साथ होंगे. इस अवसर पर डॉ नितेश के साथ रंगरा के जिला पार्षद शवाना आजमी नवगछिया के जिला पार्षद नंदनी सरकार खरीक जिला पार्षद कुमकुम देवी समेत स्थानीय ग्रामीण मौजूद थे.

