बिहार पुलिस सप्ताह कार्यक्रम के तहत नगरह गांव को एसपी निधि रानी ने गोद लिए जाने के बाद अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में एसपी निधि रानी, एसडीपीओ प्रवेंद्र भारती सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान नगरह के ग्रामीणों ने एसपी व एसडीपीओ को पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत किया। एसपी ने कहा कि बेटियां किसी से कम नहीं हैं, वह हर क्षेत्र में अपनी योग्यता का परिचय देते हुए आगे बढ़ रही हैं।

उन्होंने लोगों से कहा कि बेटियों को पूर्ण शिक्षा दें। इस दौरान उन्होंने नवगछिया महिला थानाध्यक्ष श्वेता कुमारी सहित तीन महिला सिपाही को सम्मानित किया। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने गांव की छात्र-छात्राओं को आत्मनिर्भर होने के लिए प्रेरित किया। गांव की समस्याओं पर चर्चा की। ग्रामीणों ने बताया कि गांव के खेल का मैदान अतिक्रमित है, सड़क जर्जर है। एसपी ने कहा कि खेल के मैदान को अतिक्रमण मुक्त कराया जाएगा।

जर्जर सड़क की मरम्मत कराई जाएगी। कार्यक्रम के दौरान एसपी ने गांव की छात्राओं के बीच जल-जीवन हरियाली के तहत पौधों का वितरण किया। एसपी ने छात्राओं को उक्त पौधरोपण कर उसकी देखभाल करने की जिम्मेदारी दी। कार्यक्रम के दौरान एसडीपीओ को राष्ट्रपति मेरिटोरियस आवॉर्ड से सम्मानित किए जाने पर गांव के युवाओं ने उनका अभिनंदन किया। मौके पर पंचायत कंव मुखिया भरत पासवान सहित गांव के गणमान्य लोग सहित छात्र छात्राएं मौजूद थीं।

नवगछिया। जीबी कॉलेज में रविवार को एनएसएस ने प्राचार्य डॉ. प्रोफेसर शिव शंकर मंडल की अध्यक्षता में महिला दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया मौके पर प्राचार्य ने महिला हित से संबंधित कानून, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान, सामाजिक भेदभाव, महिला हिंसा, महिला खेलकूद पर विस्तार से चर्चा की। डॉ. दिव्य प्रियदर्शी ने छात्राओं को सरकार के द्वारा प्रोत्साहन योजना की जानकारी दी। दूसरी ओर मदन अहिल्या महिला महाविद्यालय में एनएसएस इकाई के द्वारा प्राचार्य डॉ. सुदामा यादव की अध्यक्षता में दिवस मनाया गया। प्राचार्या ने कहा कि आज का दिन प्रेम त्याग और आत्मविश्वास और समाज के प्रति उत्थान के लिए सम्मान करने का दिन है।

नारायणपुर| जयप्रकाश महाविद्यालय में रविवार को प्राचार्य डाॅ. राजवंश यादव की अध्यक्षता में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस समारोह का आयोजन किया गया। इस माैके पर उन्होंने कहा कि महिला को सशक्त बनाने के लिए बिहार सरकार की अाेर से विशेष पहल की जा रही है। महाविद्यालय छात्रा विकास समिति के अध्यक्ष डाॅ. रितिका गौतम ने सरकार की याेजना कन्या उत्थान, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाअाे पर विस्तार से चर्चा की। शिक्षा क्षेत्र में छात्राओं के बेहतर परिणाम की प्रशंसा की।

नवगछिया बाजार में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर पार्षद चम्पा कुमारी ने अपने वार्ड के स्वावलंबी महिलाओं जो अपने दम पर स्वरोजगार के माध्यम से अपने परिवार को भरण पोषण कर रही है और अपने बच्चों को शिक्षित करने का कार्य कर रही है वैसी महिलाओं को महिला दिवस के मौके अंगवस्त्र से सम्मानित किया गया

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *