नवगछिया : पिछले महीने रंगरा थाना क्षेत्र के जहांगीरपुर बैसी गांव में गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी के दौरान रंगरा पुलिस द्वारा देसी शराब बनाने का मिनी शराब फैक्ट्री का उद्भेदन किया गया था. मौके से पुलिस ने शराब बनाने के उपकरणों के अलावे भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद किया था. शराब बरामदगी के दौरान पुलिस ने 2 लोगों को मौके से गिरफ्तार किया था.

गिरफ्तार दोनों शराब कारोबारी को पुलिस द्वारा रंगरा थाना लाया गया था. बताया जा रहा है कि एक आरोपी को रंगरा पुलिस द्वारा जेल भेज दिया गया जबकि गिरफ्तार किए गए दूसरे व्यक्ति को रंगरा थाना अध्यक्ष एसएन झा ने बिना वरीय पदाधिकारियों को सूचित किए छोड़ दिया. इसकी सूचना जब नवगछिया एसपी निधि रानी को मिली तो उन्होंने घटना की जांच कराई.

जांच के क्रम में तत्कालीन प्रभारी थानाध्यक्ष एसएन झा, केस के आईओ राज किशोर प्रसाद एवं रात्रि गस्ती के इंचार्ज अखिलेश राय की भूमिका संदिग्ध पाई गई. जिसके आधार पर एसपी ने कार्रवाई करते हुए तीनों पुलिस पदाधिकारियों को निलंबित कर दिया.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *