बंगाल की खाड़ी में एंटी साइक्लाेन बनने से शहर में अगले दाे दिनाें तक तेज हवा के साथ हल्की बूंदाबांदी हाे सकती है। इसी के साथ तेज गर्मी अाने से पहले शहर का माैसम में एक बार फिर बदलेगा। माैसम विभाग की मानें ताे तेज हवा चल सकती हैं, लेकिन बारिश नहीं होगी। माैसम में आई तब्दीली से तापमान गिरेगा। अधिकतम तापमान 4 डिग्री तक गिर सकता है।

न्यूनतम पारा भी तीन डिग्री तक गिरेगा। माैसम में अा रही नमी से बीते 24 घंटे में अधिकतम अाैर न्यूनतम दाेनाें ही तापमान में गिरावट अाई है। शहर में अधिकतम 24 घंटे में .2 डिग्री अाैर न्यूनतम तापमान 2 डिग्री घटा है। गुरुवार काे अधिकतम तापमान 30.8 अाैर न्यूनतम 16 डिग्री रहा। बुधवार काे अधिकतम 31 डिग्री व न्यूनतम तापमान 18 डिग्री था। पश्चिमी दिशा से हवा 2.4 किलामीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चल रही है अाैर नमी 80 फीसदी तक दर्ज की गई।

अाज से ताजा पश्चिमी विक्षाेभ एक्टिव

माैसम विभाग की मानें ताे हिमालय में शुक्रवार से ताजा पश्चिमी विक्षाेभ एक्टिव होगा। इससे पहाड़ी इलाकाें में बर्फबारी हो सकती है। इससे यूपी के रास्ते शहर में ठंडी हवा पहुंचेगी। दिन में धूप के बावजूद शाम काे तापमान तेजी से घटेगा। रात में ठंड होगी। माैसम वैज्ञानिक वीरेंद्र कुमार ने कहा कि माैसम में अभी तेजी से बदलाव अाएगा। अभी हल्की ठंड रहेगी

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *