नवगछिया : खरीक थाना क्षेत्र के तेलघी गांव में आज दिन दहाड़े दोपहर में लगभग १:०० बजे पूर्व विधायक इंजीनियर कुमार शैलेन्द्र के घर के समीप निरंजन राय के पुत्र अमित राय की सात गोली मारकर चचेरे भाई ने हत्या कर दी है। जिसकी मौके पर ही मौत हो गई बतायी जा रही है।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 105
हालांकि घटना की सुचना मिलते ही खरीक पुलिस मौके पर पहुंच कर एम्बुलेंस से अमित राय को उठा ले गयी। वहीं चचेरे भाई का हत्या का आरोपी सुमित फरार होने में सफल रहा। ग्रामीणों के अनुसार सुमित कुछ सनकी मिजाज का बताया जा रहा है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

