जगतपुर में पांच हजार मास्क और एक बोतल सिनेटाइजर का वितरण और पूरे पंचायत में किया गया छिड़काव
नवगछिया – प्रखंड के जगतपुर पंचायत में मुखिया सोनी भारती और मुखिया प्रतिनिधि प्रदीप कुमार यादव के नेतृत्व में पांच हजार मास्क और एक हजार बोतल सिनेटाइजर का वितरण किया गया. इसके अलावा पूरे पंचायत में सिनेटाइजर का छिड़काव भी सघनता पूर्वक किया गया. वितरण में मुखिया सोनी भारती, मुखिया प्रतिनिधि प्रदीप कुमार यादव सभी वार्डों के वार्ड सदस्य और प्रबुद्ध ग्रामीणों की मौजूदगी थी.
Total Downloads: 378
नवगछिया – रंगरा प्रखंड के भवानीपुर गांव में आग लगने से तीन घर जल कर राख हो गए. आग लगी में भवानीपुर के बनिया पंचायत वार्ड नंबर 2 में प्रमोद यादव के घर में खाना बनाने के दौरान आग लग गई. आग लगने की खबर मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू किया. प्रमोद ने बताया कि घर मे जो पैसा और सामान था सारा चल गया जिसमें मुझे लाखों का नुकसान हुआ है. घटना की सूचना स्थानीय पदाधिकारियों को दी गयी है.


